स्थानीय समाचार

15 अगस्त को गिरिडीह में होगी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर ग्राम सभा, मतदाता सूची में नाम व विवरण की होगी जांच

गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR) को लेकर 15 अगस्त 2026 को गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम सभा एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्रों से संबंधित पंचायत भवनों में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जबकि शहरी क्षेत्रों में सभी मतदान केंद्रों पर सभा होगी। कार्यक्रम में संबंधित बीएलओ (BLO) एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया है।

15 अगस्त को गिरिडीह में होगी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर ग्राम सभा, मतदाता सूची में नाम व विवरण की होगी जांच

ग्राम सभा एवं सभा के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं के नामों को उच्च स्वर में पढ़कर सुनाया जाएगा। साथ ही, किसी कारणवश सूची में छूटे पात्र भारतीय नागरिकों की पहचान की जाएगी।

इसके अलावा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-6 में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की जानकारी दी जाएगी। मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर प्रपत्र-8 के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी।

सभा में ड्राफ्ट मतदाता सूची में किसी कारणवश शामिल किए गए अपात्र व्यक्तियों की पहचान, नोटिस एवं सत्यापन की अवधि के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों तथा SIR से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 15 अगस्त को आयोजित ग्राम सभा/सभा में सक्रिय रूप से भाग लें और मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसके लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

15 अगस्त को गिरिडीह में होगी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर ग्राम सभा, मतदाता सूची में नाम व विवरण की होगी जांच

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को ग्राम सभा के आयोजन की कार्यवाही का समुचित अभिलेखीकरण एवं फोटोग्राफी सुनिश्चित करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button