झारखंड समाचारराजनीतिलातेहारस्थानीय समाचार
मनिका प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में जिला परिषद युवा प्रत्याशी संदीप उराँव ने भीम आर्मी जिला अध्यक्ष से की मुलाकात


क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
मनिका प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम भावी जिला परिषद युवा प्रत्याशी संदीप उरांव ने शुक्रवार को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि संदीप उराँव जैसे युवा और सक्रिय प्रत्याशी की मनिका पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र को आवश्यकता है, जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान तक पहुँचा सके।
ग्रामीणों ने संदीप उराँव को अपना भरपूर आशीर्वाद भी दिया और उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया।
![]()




