कुंदन कुमार यादव की रिपोर्ट ,
बरवाडीह लातेहार बरवाडीह के सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का दूसरे एवं अंतिम दिन समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष विष्णुदेव गुप्ता तथा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। जिला कोषाध्यक्ष विष्णुदेव गुप्ता ने कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हैं।
जब कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं, तब संगठन अपने आप मजबूत होता है। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की अपील की। ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने अंत्योदय से संतृप्ति और कार्य विस्तार पर बल देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। जब हर वर्ग तक पहुंच बनेगी, तभी संगठन का वास्तविक विस्तार होगा। वहीं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाण्डेय ने सोशल मीडिया, नमो एप और सरल ऐप के महत्व को बताते हुए कहा कि आज के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म संगठन को तेजी से आगे बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
हर कार्यकर्ता को तकनीक से जुड़ना होगा। अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, जनसेवा और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बिरेंद्र जयसवाल, वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह, मुखिया कालो देवी, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह, दीपक राज, मनोज यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया।
बैठक में जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बंटी ठाकुर, अशोक प्रसाद, देवराज तिवारी, रूपाली कुमारी, हरिराम सिंह, राकेश जनता पाल, विवेक सिंह, सुनील सिंह, हेमंत कश्यप, सुबोध कुमार, मनोज सिंह चेरो, रंजीत राम, नन्देव सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।