बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ-बारियातू एनएच-22 मुख्य मार्ग पर साल्वे मोड़ के समीप सोमवार संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कार्पियो (संख्या JH19E 7388) और बाइक (संख्या JH01FP 3612) के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान मुनेश्वर उरांव (25 वर्ष), निवासी इटके ग्राम, बड़का टोला, थाना बारियातू के रूप में की गई है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने-का प्रयास किया।