Views: 79
0 0
रांची सदर अस्पताल में 16 बेड का पीआईसीयू तैयार, गंभीर बीमार बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रांची सदर अस्पताल में 16 बेड का पीआईसीयू तैयार, गंभीर बीमार बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज

रांचीराजधानी के सदर अस्पताल रांची में बच्चों के बेहतर इलाज के लिए 16 बेड का पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) तैयार कर लिया गया है। इसके शुरू होने से अब 1 वर्ष से 15 वर्ष तक के गंभीर रूप से बीमार बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इलाज मिल सकेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इससे…

रांची सदर अस्पताल में 16 बेड का पीआईसीयू तैयार, गंभीर बीमार बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज
Read Time:2 Minute, 8 Second
रांची सदर अस्पताल में 16 बेड का पीआईसीयू तैयार, गंभीर बीमार बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज

रांची
राजधानी के सदर अस्पताल रांची में बच्चों के बेहतर इलाज के लिए 16 बेड का पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) तैयार कर लिया गया है। इसके शुरू होने से अब 1 वर्ष से 15 वर्ष तक के गंभीर रूप से बीमार बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इलाज मिल सकेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इससे पहले सदर अस्पताल में इस आयु वर्ग के गंभीर मरीजों के लिए अलग से विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में बच्चों को अन्य वार्ड में रखकर इलाज करना पड़ता था, जिससे कई बार इलाज में कठिनाई होती थी।

हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ बिमलेश सिंह ने बताया कि नए पीआईसीयू को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया गया है। पहले एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit) और पीआईसीयू एक साथ संचालित होते थे, लेकिन अब बच्चों के बेहतर उपचार के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि HDFC Bank ने अपने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत इस पीआईसीयू को तैयार कराया है। इसमें अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑक्सीजन सपोर्ट, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

साथ ही प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी, ताकि गंभीर स्थिति में बच्चों को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सके। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एक से दो दिनों के भीतर इस यूनिट का उद्घाटन कर इसे मरीजों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports