स्थानीय समाचार

पलामू:प्रमंडलीय आयुक्त ने महापौर व वार्ड पार्षदों को दिलायी शपथ

Views: 54
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
पलामू:प्रमंडलीय आयुक्त ने महापौर व वार्ड पार्षदों को दिलायी शपथ

पलामू:- पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने पलामू समाहरणालय सभागार में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में मेदिनीनगर नगर निगम (वर्ग-ख) की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अरूणा शंकर सहित वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सभागार में उत्साह का माहौल रहा। आयुक्त ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि जनता ने उनपर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त किया कि महापौर एवं वार्ड पार्षद मिलकर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा है कि नगर निगम का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों के संचालन के साथ-साथ शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। आयुक्त ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए भी शुभकामनाएं दीं हैं।

साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।महापौर एवं पार्षद के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, अपर समाहर्ता- सह-निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button