पटना: Shri Krishna Science Centre, पटना में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में Jan Kalyan Shiv Shakti Harimohan Foundation के नौ स्वयंसेवकों का चयन हुआ है। यह दो दिवसीय डिजास्टर मैनेजमेंट वर्कशॉप 13 और 14 मार्च 2026 को Vishwa Yuvak Kendra और Prem Youth Foundation के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पूरे देश से 150 युवाओं का चयन किया गया है, जिनमें जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के स्वयंसेवक भी शामिल हैं। कार्यशाला में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार किया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha, बिहार विधानसभा अध्यक्ष Prem Kumar तथा बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री Narayan Prasad उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
संस्था के फाउंडर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह स्पोर्ट्स प्रमोटर Harimohan Singh ने बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को आपदा की स्थिति में बेहतर तरीके से राहत कार्य करने के लिए सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है।
इस कार्यशाला में संस्था के स्वयंसेवक उत्तम कुमार रजक, राजबब्बर कुमार, सौरभ कुमार (खड़गपुर प्रखंड), पिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मनीष कुमार, गणपत कुमार (मुंगेर सदर प्रखंड) तथा हरिमोहन सिंह और अमृता कुमारी (बरियारपुर प्रखंड) भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ टीम द्वारा आपदा से जुड़ी जरूरी तकनीक और बचाव उपायों की जानकारी दी जा रही है।