Views: 120
0 0
हजारी पंचायत में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, 251 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हजारी पंचायत में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, 251 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत स्थित टाइप थ्री कॉलोनी, बैध टोला में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर…

हजारी पंचायत में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, 251 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
Read Time:2 Minute, 10 Second
हजारी पंचायत में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, 251 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत स्थित टाइप थ्री कॉलोनी, बैध टोला में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर भाग लिया। यह भव्य यात्रा हजारी बैध टोला, कमार टोला, नायक टोला और पटवा टोला होते हुए हजारी मोड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में कूप का जल भरकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

हजारी पंचायत में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, 251 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा गायत्री माता के जयकारे लगाए गए और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और लोगों के कल्याण की कामना की गई।

आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 12 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन यज्ञ, हवन, पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, समाजसेवी चितरंजन साव तथा युवा समाजसेवी कुलदीप प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports