स्थानीय समाचार

pakur news:पोखरिया गांव में चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, ग्रामीणों ने सोख्ता निर्माण की उठाई मांग

Views: 169
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second
pakur news:पोखरिया गांव में चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, ग्रामीणों ने सोख्ता निर्माण की उठाई मांग

पाकुड़। जिले के दादपुर पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव में ग्राम प्रधान के घर के सामने लगा चापाकल ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं है, लेकिन अन्य विकल्प नहीं होने के कारण कई लोग मजबूरी में उसी पानी का उपयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार चापाकल के पास सोख्ता (सोख पिट) का निर्माण नहीं होने से निकला हुआ पानी आसपास ही जमा हो जाता है। इससे वहां गंदगी फैलने के साथ-साथ पानी के दूषित होने की आशंका भी बनी रहती है। लोगों का कहना है कि बरसात या लगातार उपयोग के दौरान वहां जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे आसपास की स्वच्छता भी प्रभावित होती है।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द ही सोख्ता का निर्माण नहीं कराया गया तो दूषित पानी पीने से गांव में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों से चापाकल के पानी की जांच कराने तथा जल्द से जल्द सोख्ता निर्माण कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button