स्थानीय समाचार

लकड़ी लदा भुटभुटी और टोटो की जोरदार टक्कर,दो लोगों की घटनास्थल पर मौत

Views: 144
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second
लकड़ी लदा भुटभुटी और टोटो की जोरदार टक्कर,दो लोगों की घटनास्थल पर मौत

कोटालपोखर। कोटालपोखर–फरक्का मुख्य मार्ग पर गुरुवार को जीवनपुर चेकनाका के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा टोटो और लकड़ी लदे भुटभुटी वाहन की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदोड़ गांव निवासी लगभग 15 वर्षीय एजाजुल टोटो से कोटालपोखर की ओर आ रहा था। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से तेज गति से आ रही लकड़ी लदी भुटभुटी वाहन विपरीत दिशा में पहुंच गई। जीवनपुर चेकनाका के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और टोटो चालक तथा लगभग 60 वर्षीय भुटभुटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की निगरानी के बावजूद क्षेत्र में लकड़ी, कोयला और पत्थर से लदे अवैध वाहन बेखौफ होकर चलते हैं। लोगों का कहना है कि दर्जनों ट्रक और छोटे वाहन रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध कारोबार करने वाले वाहनों से कथित रूप से वसूली की जाती है, जिसके कारण ऐसे वाहन बिना डर के सड़क पर चलते रहते हैं। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button