Views: 298
0 0
गुमला जिले के अरमई पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड महामहिम

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गुमला जिले के अरमई पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड महामहिम

माननीय राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ एक विकसित सशक्त राष्ट्र के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता व संकल्प है। विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे, कोई भी इससे वंचित न हो, यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।राज्यपाल महोदय ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’…

गुमला जिले के अरमई पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड महामहिम
Read Time:4 Minute, 40 Second

गुमला जिले के अरमई पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड महामहिम
  • माननीय राज्यपाल महोदय ने कार्यक्रम के दौरान लाभूकोक के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण, साथ ही विकसित भारत को लेकर नागरिकों को दिलाई शपथ
  • बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
  • गुमला: आज गुमला जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अरमई पंचायत में विकसित भारत संकल्प योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री सी.पी राधाकृष्णन पहुंचे।

माननीय राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ एक विकसित सशक्त राष्ट्र के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता व संकल्प है। विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे, कोई भी इससे वंचित न हो, यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि से किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व पहलों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोगों को कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के संदर्भ में अवगत कराने एवं शिक्षित करने का अभिनव तरीका है जो उनके सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायक है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य यह है कि लोग सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक हों और इन्हें इन योजनाओं का लाभ मिले। इस यात्रा से लोगों को स्वच्छता, वित्तीय सेवाएं, एलपीजी सिलेंडर, आवास, खाद्य सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल इत्यादि से संबंधित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होगा। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा खाद्यान्न सुरक्षा की दिशा में संचालित पांच किलोग्राम नि:शुल्क अनाज मुहैया कराने वाली योजना को अगले 5 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कारने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलिंडर प्रदान किया जा रहा है, ताकि उन्हें हानिकारक धुएं से मुक्ति मिले। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है।

कारक्रम के दौरान राज्यपाल महोदय ने लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और अरमई पंचायत की मुखिया श्रीमती हीरा देवी को भूमि संबंधी आकड़ों का शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन में सहयोग करने हेतु अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल महोदय ने सभी नागरिकों एवं उपस्थिति अधिनारियों को 2024 तक देश को विकसित करने के संकल्प के तहत शपथ ग्रहण भी करवाया एवं उनके द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद श्री सुदर्शन भगत, उपायुक्त गुमला श्री कर्ण सत्यार्थी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती किरण माला बाड़ा सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

Loading

गुमला जिले के अरमई पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड महामहिम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports