Views: 109
0 0
Latehar News:एकलव्य मॉडल एवं आश्रम आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए 8 मार्च को प्रवेश परीक्षा, 4996 परीक्षार्थी होंगे शामिल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Latehar News:एकलव्य मॉडल एवं आश्रम आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए 8 मार्च को प्रवेश परीक्षा, 4996 परीक्षार्थी होंगे शामिल

लातेहार:-कार्यालय समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA) लातेहार के अंतर्गत संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एवं आश्रम आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह प्रवेश परीक्षा वर्ग VI, VII एवं VIII में नामांकन के लिए दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली…

Latehar News:एकलव्य मॉडल एवं आश्रम आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए 8 मार्च को प्रवेश परीक्षा, 4996 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Read Time:2 Minute, 10 Second
Latehar News:एकलव्य मॉडल एवं आश्रम आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए 8 मार्च को प्रवेश परीक्षा, 4996 परीक्षार्थी होंगे शामिल

लातेहार:-कार्यालय समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA) लातेहार के अंतर्गत संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एवं आश्रम आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 मार्च 2026 को किया जाएगा।

यह प्रवेश परीक्षा वर्ग VI, VII एवं VIII में नामांकन के लिए दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के वर्ग VI के लिए परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक होगी। वहीं द्वितीय पाली में आश्रम आवासीय विद्यालय के वर्ग VI, VII एवं VIII के लिए परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के लिए 2198 परीक्षार्थी तथा आश्रम आवासीय विद्यालय के लिए 2798 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

Loading

Latehar News:एकलव्य मॉडल एवं आश्रम आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए 8 मार्च को प्रवेश परीक्षा, 4996 परीक्षार्थी होंगे शामिल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports