Views: 73
0 0
Latehar News:ड्रोन सर्वे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प, 15 पुलिसकर्मी घायल; तीन रिम्स रेफर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Latehar News:ड्रोन सर्वे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प, 15 पुलिसकर्मी घायल; तीन रिम्स रेफर

लातेहार। जिले में जमीन के ड्रोन सर्वे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। घटना के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उन्हें जंगल की ओर ले जाकर…

Latehar News:ड्रोन सर्वे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प, 15 पुलिसकर्मी घायल; तीन रिम्स रेफर
Read Time:2 Minute, 13 Second
Latehar News:ड्रोन सर्वे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प, 15 पुलिसकर्मी घायल; तीन रिम्स रेफर

लातेहार। जिले में जमीन के ड्रोन सर्वे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

घटना के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उन्हें जंगल की ओर ले जाकर मारपीट की। बाद में पुलिस की अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया।

इस झड़प में पुलिस के कुल 15 जवान घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में एसआई धर्मवीर कुमार सिंह, सलेंद्र कुमार सिंह (आईआरबी), प्रेमचंद पांडेय (आईआरबी), रामकिशोर उरांव (जैप), विजय कुमार सिंह (आईआरबी), तिलेश्वर लकड़ा (जैप), कन्हैया प्रसाद (आईआरबी), एसआई मोहन रविदास, एसआई रामाकांत गुप्ता, राजेश झा, कृष्णा मुरारी, लोबिन मुर्मू, गिरिवर प्रसाद, सत्यम कुमार और जवाहर उरांव शामिल हैं।

घायलों में से सलेंद्र कुमार सिंह, तिलेश्वर लकड़ा और रामकिशोर उरांव की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।

वहीं इस घटना में संदीप उरांव, निरंजन उरांव समेत कई महिला और पुरुष ग्रामीण भी घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Loading

Latehar News:ड्रोन सर्वे को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प, 15 पुलिसकर्मी घायल; तीन रिम्स रेफर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *