स्थानीय समाचारलातेहार

निमार्णाधीन योजनाओं को तय समयावधि के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें :–उपायुक्त गरिमा सिंह…

Views: 3322
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक हुई संपन्न…

निमार्णाधीन योजनाओं को तय समयावधि के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें :–उपायुक्त गरिमा सिंह…

लातेहार:-उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत डीएमएफटी मध के माध्यम से संचालित योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में डीएमएफटी से किये जा रहे आंगनबाडी केंद्रों के सुसज्जीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास, सड़क, निर्माण समेत अन्य संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके आलावा उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयावधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ हीं वैसी योजनाएं जो पूर्ण कर ली गई है, उन्हें जांचोपरांत भुगतान का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त महोदया ने सभी कार्यकारी एजेंसी को लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में अब तक हुए कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए।बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी डीएमएफटी संतोष भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी की टीम उपस्थित थे।

Loading

निमार्णाधीन योजनाओं को तय समयावधि के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें :–उपायुक्त गरिमा सिंह…

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button