Views: 112
0 0
लातेहार: पत्थर मारकर युवक की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मृतक की बाइक बरामद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार: पत्थर मारकर युवक की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मृतक की बाइक बरामद

लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र के ग्राम सनगढवा नर्सरी के पास पत्थर मारकर युवक की हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 को ग्राम उरांव टोली…

लातेहार: पत्थर मारकर युवक की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मृतक की बाइक बरामद
Read Time:2 Minute, 36 Second
लातेहार: पत्थर मारकर युवक की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मृतक की बाइक बरामद

लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र के ग्राम सनगढवा नर्सरी के पास पत्थर मारकर युवक की हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 को ग्राम उरांव टोली निवासी कारु सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता कृष्ण नन्दन सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर मनिका थाना कांड संख्या 20/26, दिनांक 05 फरवरी 2026 के तहत धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के उद्भेदन के लिए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अनुसंधान करते हुए इस घटना में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. संतु भुईयाँ (उम्र 35 वर्ष), पिता स्व. रामधनी भुईयाँ
  2. सोनी देवी (उम्र 32 वर्ष), पति संतु भुईयाँ
  3. जमूना उरांव (उम्र 20 वर्ष), पिता गुजर उरांव
  4. शम्भु उरांव (उम्र 25 वर्ष), पिता गणेश उरांव

सभी आरोपी ग्राम माईल, टोला सेमरहट, थाना मनिका, जिला लातेहार के निवासी हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की एक ब्लू रंग की आर-15 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH03AR9235) भी बरामद कर ली है।

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, पु.अ.नि. सत्येन्द्र कुमार, पु.अ.नि. सुमित कुमार सिंह, स.अ.नि. मिश्रा मांझी, स.अ.नि. नरेन्द्र प्रसाद सिंह तथा थाना एवं सैट-126 सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Loading

लातेहार: पत्थर मारकर युवक की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मृतक की बाइक बरामद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor