Views: 125
0 0
घाघरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

घाघरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाखटंगा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कृष्णा महली (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा महली ने…

घाघरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Read Time:1 Minute, 29 Second
घाघरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाखटंगा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कृष्णा महली (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा महली ने अपने घर में कंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Loading

घाघरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *