Views: 50
0 0
Latehar News:होली को लेकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल कार्रवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

Latehar news:होली को लेकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल कार्रवाई

लातेहार।होली पर्व को देखते हुए लातेहार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध डिजिटल माध्यम से सख्त कार्रवाई की गई। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिले में पूर्व से ही ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, जिसे पर्व के मद्देनजर और तेज कर दिया…

Latehar news:होली को लेकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल कार्रवाई
Read Time:2 Minute, 44 Second
Latehar news:होली को लेकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल कार्रवाई

लातेहार।होली पर्व को देखते हुए लातेहार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध डिजिटल माध्यम से सख्त कार्रवाई की गई। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिले में पूर्व से ही ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, जिसे पर्व के मद्देनजर और तेज कर दिया गया है।

इसी क्रम में जिले में सीसीटीवी आधारित ऑनलाइन चालान प्रणाली के माध्यम से कार्रवाई की गई। यातायात निगरानी करने वाले कैमरों की सहायता से बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड वाहन चलाने वाले कुल 105 चालकों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदवा प्रखंड के इंदिरा चौक स्थित सीसीटीवी कैमरे से 31 चालकों, बालूमाथ प्रखंड थाना क्षेत्र के कैमरों से 36 चालकों तथा लातेहार धरमपुर चौक के कैमरों से 38 चालकों पर कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 105 वाहन चालकों पर लगभग ₹1,05,000 का जुर्माना वसूला गया।

Latehar news:होली को लेकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल कार्रवाई

उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान संभावित दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नियंत्रण कक्ष से की जा रही है, ताकि जिले में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports