पाकुड़। बुधवार को महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा पंचायत अंतर्गत कोलावरी एवं नारगीटोला गांव में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत स्वास्थ्य पंचायत की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु 28 फरवरी तक विशेष कार्ययोजना के तहत इन पंचायतों में नियमित रूप से आयुष शिविर एवं योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है। शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं संतुलित दिनचर्या के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।