Views: 92
0 0
नगर निकाय चुनाव: 79 टेबल पर होगी मतगणना, 27 फरवरी को जी.एल.ए कॉलेज में गिनती

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नगर निकाय चुनाव: 79 टेबल पर होगी मतगणना, 27 फरवरी को जी.एल.ए कॉलेज में गिनती

लातेहार/मेदिनीनगर:जिले के पांचों नगर निकाय चुनाव के लिए 246 बूथों पर 23 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 27 फरवरी को G.L.A College Medininagar में मतगणना कराई जाएगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। सुबह…

Read Time:1 Minute, 52 Second

लातेहार/मेदिनीनगर:
जिले के पांचों नगर निकाय चुनाव के लिए 246 बूथों पर 23 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 27 फरवरी को G.L.A College Medininagar में मतगणना कराई जाएगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती

शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनती प्रारंभ होगी। सभी नगर निकायों के लिए अलग-अलग टेबल और काउंटर बनाए गए हैं।

  • मेदिनीनगर नगर निगम की मतगणना 27 टेबल पर 5 राउंड में पूरी होगी।
  • विश्रामपुर नगर परिषद के लिए 13 टेबल पर 3 राउंड में गिनती होगी।
  • छतरपुर नगर पंचायत के परिणाम 12 टेबल पर 2 राउंड में घोषित किए जाएंगे।
  • हुसैनाबाद नगर पंचायत की मतगणना 15 टेबल पर 2 राउंड में पूरी होगी।
  • हरिहरगंज नगर पंचायत के लिए 12 टेबल पर 2 राउंड निर्धारित किए गए हैं।

मतगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 90 से अधिक पर्यवेक्षक तथा 170 से अधिक मतगणना सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी होने की बात कही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports