Views: 48
0 0
गढ़वा में चुनावी माहौल गर्म: नगवां स्थित कार्यालय में दीपक कुमार शर्मा को झारखंड क्रांति मंच का समर्थन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा में चुनावी माहौल गर्म: नगवां स्थित कार्यालय में दीपक कुमार शर्मा को झारखंड क्रांति मंच का समर्थन

गढ़वा:- गढ़वा जिले में नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक कुमार शर्मा के नगवां स्थित चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु, केंद्रीय महामंत्री रविंद्र कुमार रवि तथा जयराम पासवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में तीनों नेताओं…

गढ़वा में चुनावी माहौल गर्म: नगवां स्थित कार्यालय में दीपक कुमार शर्मा को झारखंड क्रांति मंच का समर्थन
Read Time:2 Minute, 13 Second
गढ़वा में चुनावी माहौल गर्म: नगवां स्थित कार्यालय में दीपक कुमार शर्मा को झारखंड क्रांति मंच का समर्थन

गढ़वा:- गढ़वा जिले में नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक कुमार शर्मा के नगवां स्थित चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु, केंद्रीय महामंत्री रविंद्र कुमार रवि तथा जयराम पासवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में तीनों नेताओं ने दीपक कुमार शर्मा के नीति-विचारों से प्रभावित होकर इस चुनाव में अपना जनसमर्थन देने की घोषणा की।शत्रुघन कुमार शत्रु ने कहा कि गढ़वा नगर परिषद में भ्रष्टाचार को लगातार उजागर करने वाले, जनता के ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष करने वाले तथा पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की आवाज बुलंद करने वाले दीपक कुमार शर्मा सभी प्रत्याशियों से अलग हैं। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और माइनॉरिटी समाज से अपील की कि वे ऐसे प्रत्याशी को मत देकर उनके हाथ मजबूत करें।

जयराम पासवान ने कहा कि दीपक शर्मा एक नेकदिल और जुझारू नेता हैं, जो लंबे समय से गढ़वा के जन मुद्दों को लेकर संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि 12 प्रत्याशियों में दीपक शर्मा सबसे दमदार और प्रभावशाली उम्मीदवार हैं, जिन्हें जनता भारी मतों से विजयी बनाए।

इस अवसर पर शंकर प्रताप विश्वकर्मा, रविंद्र ठाकुर, चंपा देवी, डॉक्टर इश्तियाक, राजा रवींद्रनाथ शर्मा, सुमेर कुमार रवि, प्रदीप राम, नंदू ठाकुर, दशरथ चौधरी और सूरज कुमार सहित कई समर्थक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports