Read Time:1 Minute, 16 Second
कोटालपोखर। बरहरवा प्रखंड के प्रख्यात समाजसेवी एवं एमबीबीएस चिकित्सक डॉक्टर हासिम राजा (80 वर्ष) का इलाज के दौरान भागलपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही गुमानी और कोटालपोखर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. हासिम राजा लंबे समय से क्षेत्र में चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। वे जरूरतमंदों के बीच काफी लोकप्रिय थे और अपनी सादगी व सेवा भावना के लिए जाने जाते थे।
उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के बीच शोक व्याप्त हो गया। गुमानी क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में एकत्रित हुए और दो मिनट का मौन रखकर अल्लाह से मरहूम की मगफिरत और जन्नत नसीब होने की दुआ की।
क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,