मलेरिया, फाइलेरिया एवं डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता का संदेश
पाकुड़ संवाददाता। गुरुवार को नगर परिषद पाकुड़ के कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय, कित्ताझोर, पाकुड़ में अध्ययनरत बच्चों के बीच मच्छरों से बचाव हेतु मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को मलेरिया, फाइलेरिया एवं डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखना है।
कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि बदलते मौसम में मच्छरजनित रोगों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में रोकथाम ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में स्वच्छता, फॉगिंग एवं जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन कर रही है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।