Views: 62
1 0
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर ओमेंद्र सिंह ने छात्रों को साइबर सुरक्षा व AI की दी जानकारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर ओमेंद्र सिंह ने छात्रों को साइबर सुरक्षा व AI की दी जानकारी

लातेहार।उपायुक्त, लातेहार के निर्देशानुसार 10 फरवरी 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, लातेहार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल अपराधों तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओमेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सूचना…

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर ओमेंद्र सिंह ने छात्रों को साइबर सुरक्षा व AI की दी जानकारी
Read Time:2 Minute, 31 Second

लातेहार।उपायुक्त, लातेहार के निर्देशानुसार 10 फरवरी 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, लातेहार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल अपराधों तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओमेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), लातेहार रहे। अपने संबोधन में उन्होंने फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी वेबसाइट, मैलवेयर एवं AI आधारित साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से साइबर खतरों की पहचान, रोकथाम एवं नियंत्रण किया जा रहा है।

उन्होंने मजबूत पासवर्ड के उपयोग, संदिग्ध लिंक व ई-मेल से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO), लातेहार ने भी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि AI तकनीक सरकारी एवं निजी संस्थानों में साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पा रहा है।

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर ओमेंद्र सिंह ने छात्रों को साइबर सुरक्षा व AI की दी जानकारी

कार्यक्रम में ADIO, लातेहार, साइबर थाना पुलिस, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य राजू हांसदा, कॉलेज के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा एनआईसी लातेहार की टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports