Views: 51
0 0
जमुने प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जमुने प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ

अध्यक्ष सहित सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन palamu जमुने युवा क्लब द्वारा आयोजित जमुने प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुने दिनेश टाड़ खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जमुने प्रीमियर लीग के अध्यक्ष सहित कमिटी सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों…

जमुने प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ
Read Time:2 Minute, 37 Second
जमुने प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ

अध्यक्ष सहित सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन


palamu जमुने युवा क्लब द्वारा आयोजित जमुने प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुने दिनेश टाड़ खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जमुने प्रीमियर लीग के अध्यक्ष सहित कमिटी सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण साहू के साथ संदीप कुमार, मुकेश साहू, पप्पू साहू, सुंदर पाल, हजारी गुप्ता, हरेंद्र चंद्रवंशी, गुड्डू पासवान, मनदीप कुमार, महाराज गुप्ता, राकेश साहू, धर्मेंद्र पाल, देवाशीष कुमार, रोहन पासवान, ओम कुमार, विकेश पाल, शिवम होली, शालू सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। साथ ही पंचायत की मुखिया प्रतिमा देवी, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया प्रतिनिधि लालदेव राम की भी उपस्थिति रही।

जमुने प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ

उद्घाटन मुकाबला चियांकी डेविड 11 एवं रजवाड़ीह S-11 के बीच खेला गया, जिसमें चियांकी डेविड 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

जमुने प्रीमियर लीग सीजन-2 के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना है। वहीं पंचायत की मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाता है, जिससे वे जीवन में आगे बढ़कर समाज के लिए बेहतर कार्य कर सकते हैं।

बताया गया कि प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित रहेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports