प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला),
घाघरा थाना क्षेत्र के घोड़ाटांगर गांव में एक नाबालिग छात्रा ने घर के अल्बेस्टर के पाइप में शॉल के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संपति कुमारी के रूप में हुई है, जो मैट्रिक की छात्रा थी।
घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका की मां के अनुसार, गुरुवार को उसकी पुत्री घर से कहीं चली गई थी। शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि वह आरंगी गांव में एक युवक के घर पर है, जहां से परिजन उसे वापस घर ले आए। इसके बाद मृतका के पिता खेत में आलू पटवाने चले गए और अन्य परिजन अपने-अपने काम में लग गए।
इसी दौरान मृतका ने घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, जहां वह अल्बेस्टर के पाइप से शॉल के सहारे फांसी पर लटकी मिली।पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।