नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वरों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वरों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित
Views: 59
0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वरों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित

निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर

पाकुड़।
शनिवार को नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वरों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्वाचन से जुड़े उनके दायित्वों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने निर्देश दिया कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान दिवस पर समय से डिस्पैच सेंटर पहुँचना सुनिश्चित करें तथा पोलिंग पार्टी के साथ समन्वय बनाकर अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति, मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति, अमिट स्याही के समुचित उपयोग, मतदाता पंजी (रजिस्टर) के संधारण तथा मतदान समाप्ति के पश्चात रिसीविंग सेंटर तक की संपूर्ण प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में माइक्रो ऑब्जर्वरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से निर्वाचन कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी, निष्पक्षता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया।

वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने सभी माइक्रो ऑब्जर्वरों को आपसी समन्वय एवं सजगता के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment