Views: 70
0 0
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न

पाकुड़ जिले में मंगलवार को आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने पीएम श्री हरिणदंगा +2 विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त…

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न
Read Time:3 Minute, 0 Second
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न
  • उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिए

पाकुड़ जिले में मंगलवार को आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने पीएम श्री हरिणदंगा +2 विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा संचालन की निगरानी व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मौके पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, प्रशासक नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी एवं एडीपीओ पीयूष कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports