पाकुड़

युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Views: 65
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित युवा समाज के लिए बनेंगे मजबूत सहायक : उपायुक्त

पाकुड़।
जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित, संगठित एवं प्रशिक्षित प्रतिक्रिया से जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा आपदा मित्र योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सकें।

युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

उपायुक्त ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित शपथ दिलाई तथा आपदा के समय मानवता की सेवा, सजगता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को आपदा से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव कार्य, आपदा के दौरान सुरक्षित निकासी, राहत सामग्री वितरण, संचार व्यवस्था तथा सामुदायिक समन्वय से संबंधित विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button