गोमिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने महामृत्युंजय जाप व गुरु रविदास जयंती कार्यक्रमों में की शिरकत

गोमिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने महामृत्युंजय जाप व गुरु रविदास जयंती कार्यक्रमों में की शिरकत

Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second
गोमिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने महामृत्युंजय जाप व गुरु रविदास जयंती कार्यक्रमों में की शिरकत

गोमिया :राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महुआटाँड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा द्वारा आयोजित महामृत्युंजय जाप के उपरांत पूर्णाहुति एवं महा भंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्र, क्षेत्रवासियों सहित थाना परिवार की सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

इससे पूर्व मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड अंतर्गत चुगनु-गुजरु कुंदा में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री द्वारा फीता काटकर किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन हमें समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भक्ति के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊँच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात कर एक समरस, न्यायपूर्ण और सशक्त समाज का निर्माण करें।

गोमिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने महामृत्युंजय जाप व गुरु रविदास जयंती कार्यक्रमों में की शिरकत

इसके पश्चात मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड के बड़की पुन्नू एवं गोरिया टोला, देवीपुर में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु रविदास जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी कार्यक्रमों में मंत्री का भव्य स्वागत किया गया तथा विधिवत रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन और दर्शन आज भी समाज को समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

आम आदमी पार्टी झारखंड में करेगी जड़ मजबूत ,जमशेदपुर में प्रदेश व जोनल कमेटी की बैठक आयोजित

आम आदमी पार्टी झारखंड में करेगी जड़ मजबूत ,जमशेदपुर में प्रदेश व जोनल कमेटी की बैठक आयोजित

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post