Views: 95
0 0
आम आदमी पार्टी झारखंड में करेगी जड़ मजबूत ,जमशेदपुर में प्रदेश व जोनल कमेटी की बैठक आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आम आदमी पार्टी झारखंड में करेगी जड़ मजबूत ,जमशेदपुर में प्रदेश व जोनल कमेटी की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी मात्र दस वर्षो के सफर में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर ली है। दिल्ली व पंजाब के बाद गुजरात, गोवा, जम्मू-कश्मीर आदि में तेजी से पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। यह बात आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल ने प्रदेश समन्वय समिति की बैठक में…

आम आदमी पार्टी झारखंड में करेगी जड़ मजबूत ,जमशेदपुर में प्रदेश व जोनल कमेटी की बैठक आयोजित
Read Time:4 Minute, 12 Second
आम आदमी पार्टी झारखंड में करेगी जड़ मजबूत ,जमशेदपुर में प्रदेश व जोनल कमेटी की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी मात्र दस वर्षो के सफर में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर ली है। दिल्ली व पंजाब के बाद गुजरात, गोवा, जम्मू-कश्मीर आदि में तेजी से पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। यह बात आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल ने प्रदेश समन्वय समिति की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा। वो रविवार को गोलमुरी स्थित टुइलाडुंगरी स्कूल के सभागार में आयोजित प्रदेश और जोनल पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी को मजबूत करना है। जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरना होगा। यहां पूर्व में स्थापित दलों की लकीर से भी बड़ी लकीर खींचनी होगी।
प्रदेश सह प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा की कमी नहीं है। हर जिले में संगठन विस्तार का काम चल रहा है। अभी नगर-निकाय चुनाव में पार्टी पूरे दम-खम से उतर रही है। इसमें सभी को लग जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी झारखंड में करेगी जड़ मजबूत ,जमशेदपुर में प्रदेश व जोनल कमेटी की बैठक आयोजित


उन्होंने पार्टी संगठन की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता वृक्ष के पत्ते की तरह होते हैं। कुछ पत्ते झड़ते हैं तभी नये पत्ते उगते हैं। इसलिए संगठन में नये लोगों को जोड़ने का काम होते रहना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वक्ताओं ने झारखंड में संगठन का स्वरूप, समन्वय और आगामी कार्य-योजनाओं पर विचार व्यक्त किये। । इससे पूर्व कोल्हान प्रमंडलीय प्रभारी बिनोद सिंह, पूर्वी सिंहभूम प्रभारी अश्विनी मथान सहित अन्य ने प्रदेश पदाधिकारीयों का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता भाष्कर सुमन, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा, प्रदेश के कोष-प्रभारी पवन पांडेय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रभारी शालिग्राम मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश, नगर निकाय प्रभारी नरेंद्र चौबे, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी अमित कुमार, आरटीआई प्रभारी कृष्ण किशोर, जोनल प्रभारी विधान चंद्र राय, राजेश लिंडा, दिनेश यादव, प्रदेश समन्वय समिति सदस्य शंभु सिंह, उपेंद्र पांडेय, विनीता मिश्रा, राजेश सिंह, मेहबूब आलम, लक्ष्मण सिंह और अशोक महतो उपस्थित थे।
द्वितीय सत्र में कोल्हान प्रमंडलीय स्तर के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कोल्हान प्रमंडल में संगठनात्मक और आंदोलात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर बिनोद सिंह, अश्विनी मथान, रईस अफ़रीदी, मनी यादव, कन्नन गणेशन, पूनम शर्मा, रीतु देवी, गीता देवी, रेखा मुर्मू, केके देशमुख, चिरंजीत कुमार, शंकर ठाकुर, अंकित तिवारी, सरदार अमरीक सिंह, पिटू घोष, दिलीप महतो, संजीव शर्मा, अभिषेक कुमार, सोनू रविदास, जय किशन रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports