Views: 139
1 0
लातेहार:तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत, एक घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

लातेहार:तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत, एक घायल

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूसुर चौक के समीप शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार अनिष्मा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदलाल उरांव का…

लातेहार:तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत, एक घायल
Read Time:2 Minute, 2 Second
लातेहार:तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत, एक घायल

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूसुर चौक के समीप शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार अनिष्मा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदलाल उरांव का पुत्र जयपाल उरांव युवती के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जागलदगा जा रहा था। भूसुर चौक के पास अचानक टर्निंग पॉइंट आने पर बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे केटीएम बाइक करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना सदर थाना पुलिस एवं एम्बुलेंस को दी। ग्रामीणों की मदद से मृत युवती को एम्बुलेंस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि बाइक चालक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।समाजसेवी आरसन तिर्की जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के इलाज की व्यवस्था कराई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports