Views: 101
0 0
नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित

लातेहार।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा जारी नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी। उपायुक्त ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा…

नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित
Read Time:5 Minute, 28 Second
नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित

लातेहार।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा जारी नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी।

उपायुक्त ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत प्रपत्र–5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05 फरवरी 2026, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 06 फरवरी 2026 तथा निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 23 फरवरी 2026 को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगी।

नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु चिन्हित कार्यालय

उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पदों हेतु अलग-अलग कार्यालय निर्धारित किए गए हैं—

  • अध्यक्ष पद के लिए – अपर समाहर्ता का कार्यालय, समाहरणालय, लातेहार
  • वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 01 से 05) – अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय, लातेहार
  • वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 06 से 10) – जिला निर्वाचन कार्यालय, समाहरणालय, लातेहार
  • वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 11 से 15) – जिला आपूर्ति पदाधिकारी का कार्यालय, समाहरणालय, लातेहार

निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति

निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु निम्न पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है—

अध्यक्ष पद के लिए:

  • निर्वाची पदाधिकारी: रामा रविदास, अपर समाहर्ता, लातेहार
  • सहायक निर्वाची पदाधिकारी: नन्द कुमार राम, अंचल अधिकारी, लातेहार

वार्ड पार्षद (01 से 05):

  • निर्वाची पदाधिकारी: अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार
  • सहायक निर्वाची पदाधिकारी: अजय कच्छप, कार्यपालक दण्डाधिकारी, लातेहार

वार्ड पार्षद (06 से 10):

  • निर्वाची पदाधिकारी: मैरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लातेहार
  • सहायक निर्वाची पदाधिकारी: अनिल मिंज, कार्यपालक दण्डाधिकारी, लातेहार

वार्ड पार्षद (11 से 15):

  • निर्वाची पदाधिकारी: श्री श्रवण राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, लातेहार
  • सहायक निर्वाची पदाधिकारी: श्री मनोज कुमार तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, लातेहार

उपायुक्त ने आमजनों एवं प्रत्याशियों से राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रेस वार्ता में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, उप निर्वाचन पदाधिकारी मैरी मड़की, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) श्री श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports