तेनुघाट। ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की 29 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी दयाशंकर गुप्ता एवं दीपक कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ से पधारे आचार्य रामफल जी महाराज एवं उनके साथ आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महा गंगा आरती संपन्न कराई जा रही है।
वहीं संध्या छह बजे से वृंदावन से पधारे परम श्रद्धेय श्री राधा बिहारी शरण जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का दूसरे दिन का प्रवचन किया गया, जिससे पूरा तेनुघाट क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कथा प्रवचन का शुभारंभ पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं पंचायत प्रतिनिधि अजीत कुमार पांडेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।