स्थानीय समाचार

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बागशीशा का किया औचक निरीक्षण

Views: 58
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बागशीशा का किया औचक निरीक्षण

मेस एवं रसोईघर की स्वच्छता संतोषजनक, खाद्य सामग्री के नमूने जांच हेतु संग्रहित

पाकुड़।
सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, बागशीशा के मेस एवं रसोईघर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर एवं मेस की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक एवं उत्तम पाई गई।

निरीक्षण के क्रम में दाल, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की निर्माण तिथि एवं समाप्ति तिथि की जांच की गई, जो पूरी तरह वैध पाई गई। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अरहर दाल, चना दाल, मसूर दाल, रिफाइंड तेल एवं सरसों तेल के नमूने संग्रहित किए गए।

खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की दृष्टि से रसोईघर की स्वच्छता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, भोजन निर्माण एवं परोसने की प्रक्रिया की गहन समीक्षा की गई। जांच के दौरान बर्तन धोने के स्थान पर कुछ कमियां पाई गईं, जिस पर संबंधित कर्मियों को शीघ्र आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त भोजन निर्माण एवं परोसने में संलग्न सभी कर्मियों को एप्रन, ग्लव्स एवं हेडगियर का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेस में कार्यरत सभी स्टाफ वर्करों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button