Views: 48
0 0
महुआडांड़ सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद — जिला प्रशासन ने त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

महुआडांड़ सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद — जिला प्रशासन ने त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किया

अनीता देवीउपाध्यक्ष, जिला परिषद, लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा–बंगलादारा घाटी में रविवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में 10 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा रविवार दोपहर लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच…

महुआडांड़ सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद — जिला प्रशासन ने त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किया
Read Time:2 Minute, 31 Second
महुआडांड़ सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद — जिला प्रशासन ने त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किया

अनीता देवी
उपाध्यक्ष, जिला परिषद,

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा–बंगलादारा घाटी में रविवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में 10 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा रविवार दोपहर लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच घटित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध गांव (लोटापानी) जा रही एक यात्री बस महुआडांड़ की ओर आ रही थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कार्मेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य अस्पतालों में जारी है।

इस दुःखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ तथा शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएँ साझा करती हूँ। जिला प्रशासन द्वारा घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, बसों की नियमित फिटनेस जांच, क्षमता से अधिक सवारी पर सख्त नियंत्रण तथा घाटी क्षेत्रों में विशेष निगरानी जैसे आवश्यक एवं ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

Loading

महुआडांड़ सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद — जिला प्रशासन ने त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports