स्थानीय समाचार

27–28 जनवरी को मुंगेर में पार्वती देवी सब जूनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप

Views: 185
0 0
Read Time:4 Minute, 46 Second
27–28 जनवरी को मुंगेर में पार्वती देवी सब जूनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

मुंगेर — बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की पूज्य माताजी स्व. पार्वती देवी के नाम पर पार्वती देवी सब जूनियर बिहार स्टेट बालक एवं बालिका खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन आगामी 27 एवं 28 जनवरी 2026 को संत मैरी इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर (मुंगेर) में किया जाएगा।

इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन एवं आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय पारंपरिक खेल खो-खो को गांव और जमीनी स्तर तक बढ़ावा देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने का अवसर प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी हरियाणा में आयोजित सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह, संत मैरी इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर की प्रिंसिपल जिंस के. ए., डायरेक्टर रोस्मिन के. वर्गीश, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के नीतीश कुमार, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अजीत कुमार सहित स्वयंसेवकों ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के पिताजी, पूर्व सांसद एवं पूर्व बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

खिलाड़ियों को मिलेगी पूरी सुविधा

नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए भोजन, आवासन, खेल मैदान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव हरिमोहन सिंह ने आयोजन स्थल, खेल मैदान, आवासन, भोजन, परिवहन एवं पुरस्कार वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए एक मैनेजमेंट टीम का गठन किया गया है। आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

चयन व पात्रता की शर्तें

  • प्रतियोगिता में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार से आमंत्रित जिले की टीमें ही भाग लेंगी
  • ऑन द स्पॉट किसी भी टीम की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी
  • इस चैंपियनशिप के आधार पर बिहार स्टेट सब जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो टीम का चयन होगा
  • चयनित खिलाड़ी 31 जनवरी से 04 फरवरी 2026 तक हरियाणा में आयोजित 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेंगे
  • खिलाड़ियों का इंडेक्स 210 प्वाइंट के अंदर होना अनिवार्य
  • 04 फरवरी 2026 तक आयु 14 वर्ष से कम होना चाहिए
  • सभी खिलाड़ियों का KKFI रजिस्ट्रेशन एवं NSRS रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button