Views: 78
0 0
एमजीआर वर्कर्स यूनियन का नौवां त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एमजीआर वर्कर्स यूनियन का नौवां त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न

कोटालपोखर / बरहेट (साहेबगंज) — एमजीआर वर्कर्स यूनियन (सीटू) का नौवां त्रिवार्षिक सम्मेलन रविवार को सोनाजोरी प्राथमिक विद्यालय, बरहेट में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता असगर आलम एवं शशिलाल मूर्मू ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने लाल झंडा फहराकर किया। इस अवसर पर वेटरन ट्रेड यूनियन…

एमजीआर वर्कर्स यूनियन का नौवां त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न
Read Time:3 Minute, 49 Second
एमजीआर वर्कर्स यूनियन का नौवां त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न
  • शशिलाल मूर्मू अध्यक्ष,सारीफुल इस्लाम महासचिव चुने गए
  • मजदूरों को गुलाम बनाने वाला दस्तावेज है लेबर कोड : संजय पासवान
  • 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

कोटालपोखर / बरहेट (साहेबगंज) — एमजीआर वर्कर्स यूनियन (सीटू) का नौवां त्रिवार्षिक सम्मेलन रविवार को सोनाजोरी प्राथमिक विद्यालय, बरहेट में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता असगर आलम एवं शशिलाल मूर्मू ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने लाल झंडा फहराकर किया। इस अवसर पर वेटरन ट्रेड यूनियन नेता मोहम्मद इकबाल सहित दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि देश इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। मजदूरों और किसानों पर चौतरफा हमले बढ़े हैं। केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों को गुलाम बनाने वाली चारों लेबर कोड लागू कर दी गई हैं। ग्रामीण मजदूरों के रोजगार की गारंटी देने वाले मनरेगा कानून को कमजोर कर ‘विकसित भारत ग्राम जी योजना’ लाकर ग्रामीण रोजगार पर कड़ा प्रहार किया गया है। बिजली कानून में संशोधन कर बिजली को किसानों और आम जनता की पहुंच से बाहर किया जा रहा है, वहीं नया बीज कानून लाकर देश की खेती को बहुराष्ट्रीय कंपनियों की लूट का जरिया बनाने की साजिश हो रही है।

संजय पासवान ने कहा कि इस परिस्थिति में 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल मजदूरों के लिए जीवन-मरण की लड़ाई है। उन्होंने एमजीआर के अंतर्गत कार्यरत गैंगमैन, गेटमैन, मेठ एवं नाइट गार्डों को ठेकेदार व एनटीपीसी द्वारा कानूनी अधिकार नहीं दिए जाने के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

सम्मेलन का समापन भाषण सीटू के राज्य सचिव लखन लाल मंडल ने दिया।

सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय एमजीआर वर्कर्स यूनियन कमिटी का गठन किया गया।

  • संरक्षक : असगर आलम
  • अध्यक्ष : शशिलाल मूर्मू
  • महासचिव : सारीफुल इस्लाम
  • उपाध्यक्ष : इगनेशेश मूर्मू, बासुकीनाथ पंडित
  • सचिव : होपना सोरेन, बिशु सोरेन
  • कोषाध्यक्ष : मंटू उरांव

इसके अलावा अशफाक शेख, महिदास टुडू, महेश्वर ठाकुर, बड़का मुर्मू, जमशेद अली, दिलदार कुमार मंडल, जियाउल रहमान, योगेंद्र ठाकुर एवं शैलेन्द्र हांसदा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
कॉमरेड देवाशीष दत्ता को यूनियन का कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports