स्थानीय समाचार

मनिका:बाइक पर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाई- वोल्टेज तार, सड़क किनारे धू -धू कर जली बाइक।

Views: 48
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका:बाइक पर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाई- वोल्टेज तार, सड़क किनारे धू -धू कर जली बाइक।

मनिका– मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना के समीप शुक्रवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई जब 11 हजार वोल्ट का हाई- वोल्टेज बिजली तार बाइक पर गिर गया। वहीं सड़क के किनारे लगे बाइक में आग लग गई और बाइक धू -धू कर जल गई । गनीमत रही की हाईटेंशन तार किसी व्यक्ति के सीधे संपर्क में नहीं आया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वही हाईटेंशन तार गिरने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जली हुई मोटरसाइकिल का नंबर 19 बी 1794 बताया जा रहा है और मोटरसाइकिल मालिक नामुदाग पंचायत के चेचेंधा गांव निवासी नागेंद्र यादव बताया जा रहा है। वह अपनी बाइक थाना के समीप खड़ी कर शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार के दिन बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान बिजली विभाग के कर्मीयो द्वारा लाइन से संबंधित कार्य किया जा रहा था। कार्य के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट का हाई- वोल्टेज तार गिर गया जिससे खड़ी बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जल गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मनिका भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का ज्यादा लिया और मौके से ही भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने तुरंत बिजली विभाग के एसडीओ को घटना से अवगत कराया और पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की। वही पीड़ित नागेंद्र यादव ने भी प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की। इस घटना को लेकर पीड़ित नागेंद्र ने विभाग की लापरवाही बताई।

Loading

मनिका:बाइक पर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाई- वोल्टेज तार, सड़क किनारे धू -धू कर जली बाइक।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button