स्थानीय समाचार

पाकुड़ में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की पहली बैठक, पांच विचाराधीन कैदियों की रिहाई की अनुशंसा

Views: 85
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second
पाकुड़ में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की पहली बैठक, पांच विचाराधीन कैदियों की रिहाई की अनुशंसा

पाकुड़।
नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार विचाराधीन कैदियों से संबंधित अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी (UTRC) की पहली बैठक पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ श्री दिवाकर पांडे ने की।

बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा, जेल अधीक्षक तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की सचिव रूपा बंदना किरो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में जेल में निरुद्ध विचाराधीन कैदियों के मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। ट्रायल की प्रगति, लंबित मामलों की स्थिति तथा विधिक सहायता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

पाकुड़ में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की पहली बैठक, पांच विचाराधीन कैदियों की रिहाई की अनुशंसा

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने जानकारी दी कि वर्तमान में जेल में निरुद्ध विचाराधीन कैदियों को कुल 16 निर्धारित श्रेणियों के अंतर्गत चिन्हित किया गया है। समीक्षा के क्रम में दो श्रेणियों के अंतर्गत तीन विचाराधीन कैदियों को जेल से रिहा किए जाने की अनुशंसा की गई। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक आयु के दो कैदियों की पहचान कर उन्हें भी समिति द्वारा रिहाई हेतु अनुशंसित किया गया।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि विचाराधीन कैदियों को समयबद्ध न्याय एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराना समिति का प्रमुख उद्देश्य है, ताकि अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को जेल में न रहना पड़े।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button