Read Time:1 Minute, 20 Second
विशुनपुरा संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता
विशुनपुरा (गढ़वा):- विशुनपुरा पुलिस की सक्रियता से गुम मोबाइल धारकों को राहत मिली। विशुनपुरा थाना ने CEIR पोर्टल की मदद से तीन गुम मोबाइल बरामद किए। बरामद मोबाइल को थाना परिसर में सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।
मोबाइल पाने वालों में 1. रविरंजन भारती, पिता-अजय राम, ग्राम हुलहुला, थाना-नगर ऊंटारी, 2. संतोष रजवार, पिता- मुखलाल रजवार, ग्राम चितरी और 3. मनीष कुमार, पिता मुद्रिका राम, ग्राम पतागड़ा कला, दोनों थाना विशुनपुरा के शामिल हैं।सभी ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर पंजीकरण कराएं, ताकि तकनीक के माध्यम से जल्द बरामदगी संभव हो सके और भविष्य में ऐसी समस्याओं का समाधान होगा।