गोमिया प्रखंड के होसिर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत देवीपुर मां खेला चंडी मैदान में गुरुवार, 8 जनवरी 2026 को डब्लू भैया मेमोरियल क्रिकेट टी-10 टूर्नामेंट के चौथे सीजन का विधिवत शुभ उद्घाटन किया गया। उद्घाटन गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री महादेव महतो, अंचल पदाधिकारी श्री अबताव आलम एवं गोमिया अंचल निरीक्षण सब-इंस्पेक्टर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में होसिर पश्चिमी के उपमुखिया रंजीत साव, पूर्व उपमुखिया लालमोहन साव, मानव जीवन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, समाजसेवी परमानंद प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार सहित दीपक साव, छोटी साव, तिलेश्वर यादव, केदार यादव, विदेशी प्रजापति, निर्मल साह, विकी प्रजापति, रोहित साव, बबलू साव, सूरज मंडल, दिनेश साव, छोटू नायक, दीपक नायक, वीरेंद्र यादव एवं राजेश जयसवाल उपस्थित रहे।
उद्घाटन मैच सदमा-11 पेटरवार और एनवाईएस होसिर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सदमा-11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनवाईएस होसिर की टीम 77 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार सदमा-11 ने मुकाबला अपने नाम किया।
मैच में अंपायर की भूमिका योगेश साव एवं सूरज साव ने निभाई। मंच संचालन विनय कुमार साव ने किया, जबकि स्कोरर आयुष कुमार, विक्की कुमार प्रजापति, चुनु सिंह एवं पिंटू यादव रहे। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल क्लब देवीपुर के माध्यम से भी किया जा रहा है।