प्रेम कुमार साहू ,
गुमला/घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कविता देवी, जिला परिषद सदस्य शांति देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार तथा चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद कुशल एक्का ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। मौके पर टीकाकरण, आंख जांच, प्रसूता जांच, बाल स्वास्थ्य, दवा वितरण, पोषण परामर्श सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी ने अपने संबोधन में कहा—स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को नजदीक में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है
महिलाएं और बच्चे समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं
गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है
सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं
प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा—
स्वास्थ्य सेवा को गांव-गांव तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है
मनरेगा, पोषण अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के साथ स्वास्थ्य सुविधा को जोड़कर लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है
किसी भी लाभुक को योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो, इसके लिए कर्मियों को लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है
प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा—
ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करना आवश्यक
महिलाएं, किशोरियां और वृद्धजन नियमित जांच कराएं
पंचायत स्तर पर भी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर अभियान चलाए जाएंगे
सभी लोग मिलकर क्षेत्र को रोगमुक्त बनाने में सहयोग दें
चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद कुशल एक्का ने कहा—
स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है
टीबी मुक्त भारत अभियान, प्रसूति देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विशेष ध्यान का केंद्र है
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है
ग्रामीणों से अपील है कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत अस्पताल पहुंचें
दिनभर चले शिविर में सैकड़ों लोगों का पंजीयन कर जांच, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई , मौके पर स्वास्थ कर्मी उपस्थित