Views: 60
0 0
औरंगा नदी से अंधाधुंध अवैध बालू ढुलाई, नदी का अस्तित्व खतरे में

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

औरंगा नदी से अंधाधुंध अवैध बालू ढुलाई, नदी का अस्तित्व खतरे में

अनुज तिवारी की रिपोर्ट, सतबरवा। सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में औरंगा नदी से दिनदहाड़े अंधाधुंध अवैध बालू ढुलाई जारी है, जिससे नदी का अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ गया है। फुलवरिया, छेछानी, मानासोती, मोहनटाड़ सहित कई घाटों से बेखौफ बालू उठाव किया जा रहा है। भारी वाहनों के जरिए यह ढुलाई खुलेआम हो रही है, जो…

औरंगा नदी से अंधाधुंध अवैध बालू ढुलाई, नदी का अस्तित्व खतरे में
Read Time:1 Minute, 43 Second
औरंगा नदी से अंधाधुंध अवैध बालू ढुलाई, नदी का अस्तित्व खतरे में

अनुज तिवारी की रिपोर्ट,

सतबरवा। सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में औरंगा नदी से दिनदहाड़े अंधाधुंध अवैध बालू ढुलाई जारी है, जिससे नदी का अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ गया है। फुलवरिया, छेछानी, मानासोती, मोहनटाड़ सहित कई घाटों से बेखौफ बालू उठाव किया जा रहा है। भारी वाहनों के जरिए यह ढुलाई खुलेआम हो रही है, जो प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े करती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से नदी की गहराई बढ़ती जा रही है, तटों का कटाव हो रहा है और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। आए दिन अखबारों में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। अवैध बालू से लदी गाड़ियां सतबरवा प्रखंड बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए प्रशासन को ठेंगा दिखा रही हैं।

इतना ही नहीं, इस अवैध धंधे को उजागर करने वाले पत्रकारों को धमकियां मिलने की भी सूचना है, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। प्रशासनिक अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे मामले का संज्ञान लें, अवैध बालू ढुलाई पर तत्काल रोक लगाएं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि औरंगा नदी का अस्तित्व बचाया जा सके।

Loading

औरंगा नदी से अंधाधुंध अवैध बालू ढुलाई, नदी का अस्तित्व खतरे में

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor