स्थानीय समाचार

दुधमनिया घाट यात्री शेड में गोलीकांड का खुलासा, तीन अभियुक्त 24 घंटे में गिरफ्तार पुलिस

Views: 100
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second
दुधमनिया घाट यात्री शेड में गोलीकांड का खुलासा, तीन अभियुक्त 24 घंटे में गिरफ्तार पुलिस
  • मृतक रुखी रजवार की हत्या में दो कट्टा व गोली बरामद पुलिस

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवनाथपुर-केतार मुख्य मार्ग के दुधमनिया घाट स्थित यात्री शेड में 03 जनवरी 2026 को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया, जहां से प्राप्त कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान रुखी रजवार, पिता ठेगु रजवार, ग्राम मुरमाकला, थाना पांडु, जिला पलामू के रूप में की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय जानकारी और विभिन्न तथ्यों का विश्लेषण करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझाई। जांच के क्रम में इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त सीता रजवार और मनोज रजवार तथा घटना के लिए प्रेरित करने वाली मानमति कुंवर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा, एक 3.15 बोर का खाली खोखा तथा एक जिंदा गोली बरामद की गई। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए भवनाथपुर थाना कांड संख्या 02/2026 के तहत समुचित कानूनी कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है। पुलिस

Loading

दुधमनिया घाट यात्री शेड में गोलीकांड का खुलासा, तीन अभियुक्त 24 घंटे में गिरफ्तार पुलिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button