संवाददाता : अनुज तिवारी,
सतबरवा: सतबरवा प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलवरिया में गरीब, असहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण किया।
इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड के बीच यह पहल समाज के सबसे कमजोर वर्ग—बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगजनों तथा अत्यंत गरीब परिवारों—के लिए राहत का कार्य साबित हो रही है। कंबल वितरण कार्यक्रम से जरूरतमंदों को ठंड से बचाव में काफी मदद मिलेगी।
कंबल वितरण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से पीवीटीजी (अति पिछड़ी जनजाति) परिवारों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर अरविंद कुमार (एमओ), उमेश सिंह (उपमुखिया), दीपिक कुमार (लिपिक), सरवर आलम तथा सीएससी वीएलई नवीन कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,