Views: 80
0 0
गोमिया:पेटरवार में दोपहिया वाहन जांच अभियान,नियम तोड़ने...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया:पेटरवार में दोपहिया वाहन जांच अभियान,नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

गोमिया। बोकारो एसपी के निर्देश पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के नेतृत्व में विशेष दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। जांच अभियान के दौरान कई बाइक…

गोमिया:पेटरवार में दोपहिया वाहन जांच अभियान,नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप
Read Time:1 Minute, 25 Second
गोमिया:पेटरवार में दोपहिया वाहन जांच अभियान,नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

गोमिया। बोकारो एसपी के निर्देश पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के नेतृत्व में विशेष दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

जांच अभियान के दौरान कई बाइक चालकों को कड़ी फटकार लगाई गई तथा परिवहन नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला गया, जिससे बाइक चालकों में हड़कंप मच गया।

थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor