Views: 40
0 0
टोटाम्बी गांव के समीप सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

टोटाम्बी गांव के समीप सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल

प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर घाघरा।घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटाम्बी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बड़काडीह गांव निवासी कृष्णा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को टेंपो के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों…

टोटाम्बी गांव के समीप सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल
Read Time:1 Minute, 55 Second
टोटाम्बी गांव के समीप सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल

प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर

घाघरा।
घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटाम्बी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बड़काडीह गांव निवासी कृष्णा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को टेंपो के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लाया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, घाघरा में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण घायल को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान बड़काडीह गांव के समाजसेवी नरेंद्र साहू एवं उनके भाई सुरेंद्र साहू मानवता का परिचय देते हुए अपने बोलेरो वाहन से घायल युवक को गुमला सदर अस्पताल लेकर रवाना हुए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क किनारे मोटरसाइकिल के साथ गिरा हुआ पाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह दुर्घटना हुई होगी।

पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports