झारखंडस्थानीय समाचार

स्वच्छ एवं संतुलित आहार से होता है मानसिक एवं शारीरिक विकास- अलका हेंब्रम

  • भयमुक्त मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ,
  • समर्थ योजना के तहत महिला सशक्तिकरण यूनिट की दी गई जानकारी
स्वच्छ एवं संतुलित आहार से होता है मानसिक एवं शारीरिक विकास- अलका हेंब्रम

लातेहार:-जिला मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में पोषण अभियान योजना के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम ने कहा कि स्वच्छ एवं संतुलित आहार से मनुष्य का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। इन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा पोषण भी पढ़ाई भी योजना के तहत बाल विकास को सुदृढ़ करना, स्थानीय खाद्य व्यवहार का उन्मुखीकरण कर उन्हें दिनचर्या में शामिल करना, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्तनपान व शिशु आहार को बढ़ावा देना पोषण पखवाड़ा का मुख्य लक्ष्य है।

स्वच्छ एवं संतुलित आहार से होता है मानसिक एवं शारीरिक विकास- अलका हेंब्रम

उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि पोषण पखवाड़ा के दौरान सभी आंगनबाड़ी केदो में अलग-अलग दिनों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कर पोषण से संबंधित जानकारी दी जाएगी।छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की काउंसलर संजू कुमारी ने कहा की माहवारी के दिनों में संतुलित आहार लेना चाहिए। हरी सब्जी, दूध एवं अन्य पौष्टिक आहार से शारीरिक क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए यूनिसेफ के प्रतिनिधि संजीत कुमार ने कहा कि जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा महिला सशक्तिकरण यूनिट की स्थापना एक अच्छी पहल है। इसके माध्यम से महिलाएं अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को समझ सकेंगे।साथ ही काउंसलर के माध्यम से माहवारी के दिनों में समुचित प्रबंधन से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के पश्चात जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में भय मुक्त मतदान करने के लिए छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षक- शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी ज्योति ज्योत्सना पांडे, शिक्षिका अन्नपूर्णा पांडे, अभिनव कुमार समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button