बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला:- झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह ने चैनपुर के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र में बस और ऑटो के टक्कर में मारी गई जलसहिया दुर्गावती देवी की मौत की खबर पाकर बैठक कर रही सहियाओं से मिलने गुमला पहुंचे और घटना के बाबत विस्तारपूर्वक जानकारी ली । मृतक जलसहिया दुर्गावती देवी की आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय दुर्गावती देवी अमर रहे नारे के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर दल के संयोजक विजय सिंह ने घटना के प्रति दुख प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं में बढ़-चढ़कर मदद करने वाली जलसहिया दुर्गावती देवी के आश्रितों को कम से कम 50 लाख रुपया मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय देने का काम करें। श्री सिंह ने जलसहिया की विभिन्न मांगों को भी पूर्ण किए जाने की मांग हेमंत सरकार से की । घटना में मारे गए एक 30 वर्षीय युवक के आश्रितों को भी मुआवजा देने और घायलों का बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की मांग राज्य सरकार व जिला प्रशासन से की है। इस मौके पर जलसहिया संघ की अध्यक्ष कुंती देवी, संघ की महामंत्री सावित्री देवी के अलावे काफी संख्या में जलसहिया बहनें मौजूद थी।