Read Time:1 Minute, 18 Second
बरहरवा।
थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जीमंडी स्थित एक मकान में किराए पर रह रही एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान तीनपहाड़ निवासी पूनम देवी (45) के रूप में हुई है, जो नगर पंचायत क्षेत्र के सब्जीमंडी में अपने परिवार के साथ रहती हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक पूनम देवी छत से फिसलकर सीधे सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरवा लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभय चौधरी ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर मालदा रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।